राज्य के नौ कुख्यात फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा, दरभंगा व बेगूसराय के भी हैं अपराधी

दूरबीन डेस्क। राज्य के विभिन्न जिलों में वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने इनाम की घोषणा की है। इसके तहत बिहार सरकार के द्वारा दरभंगा, बेगूसराय, जमुई, जहानाबाद के नौ अपराधियों के विरुद्ध एक लाख से लेकर दो लाख तक का इनाम रखा गया है। बिहार पुलिस ने इसकी सूचना जारी करते हुए कहा है कि इसकी सूचना देने वाले को नियमानुकूल पुरस्कार की राशि दी जाएगी। इसके लिए टॉल फ्री नंबर 14432 जारी किया गया है। जिसमें सूचना देने वाले के नाम को गोपनीय रखी जाएगी। (Crimenal)


मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला बहेड़ी थाना के अंगर सिंह उर्फ विजय बर्द्धन सिंह को पांच कांडों में पुलिस तलाश रही है। इसके विरुद्ध दो लाख रुपए का इनाम रखा गया है। वहीं बहेड़ी थाना के ही मनीष कुमार सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ शूटर सिंह को 20 कांडों में पुलिस तलाश रही है। इस पर भी दो लाख रुपए का इनाम रखा गया है।


जबकि दरभंगा जिला के ही बहेड़ी थाना क्षेत्र के कृति सिंह उर्फ अन्नु सिंह को सात कांडों में, बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना के कन्हैया राम को आठ कांडों में, सुशील राय को एक कांडों में, भगवानपुर थाना के विकास सहनी को चार कांडों में, सिंघौल ओपी के मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय को चार कांडों में पुलिस तलाश कर रही है। इन सभी के विरुद्ध भी एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है।


जबकि जमुई जिला के चकाई थाना के सद्दाम मियां को तीन कांडों में तथा जहानाबाद के परसबिगहा थाना के धर्मवीर महतो उर्फ बादल को पांच कांडों में पुलिस तलाश कर रही है। इन दोनों अपराधियों के विरुद्ध भी पुलिस एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *