जदयू ने सभी मतदान केन्द्रों पर 7 सदस्यी बूथ कमेटी बनाने का लिया निर्णय, सभी प्रखंडों के लिए प्रभारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर। शहर के लोहिया आश्रम समस्तीपुर में जिला जनता दल यूनाइटेड (janta dal U meeting) के प्रखंड प्रभारी की एक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मोरवा के पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद भी शामिल थे। प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने सभी प्रभारी से प्रखंडों में जाकर प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी मतदान केन्द्रों पर 7 सदस्यी बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया।

हर हाल में आगामी 25 फरवरी तक सभी प्रभारी बूथ कमेटी की सूची जिला कार्यालय में जमा करेंगे। प्रखंड प्रभारी के रूप में सुबोध कुमार सिंह वारिसनगर, बनारसी ठाकुर समस्तीपुर, अनस रिजवान ताजपुर प्रखंड व नगर परिषद, विरेन्द्र सिंह मोरवा, मनीष कुमार सरायरंजन, अब्दुल समद खान खानपुर, बिनोवा राम शिवाजीनगर,  मुकेश कुमार पुसा, अफरोज अहमद पप्पू कल्याणपुर, ललितेश्वर राय सिंघिया, प्रवीण कुमार हसनपुर प्रखंड प्रभारी बनाया गया।

जबकि विजय यादव बिथान, रामबहादुर सिंह रोसड़ा, धर्मदेव सिंह कुशवाहा विभूतिपुर, अजय राय उजियारपुर, कृष्णदेव पासवान दलसिंहसराय, विद्याकर झा विद्यापति नगर, शंभू प्रसाद सिंह मोहीउद्दीन नगर, अनिल सिंह (सिउरा) मोहनपुर, इज़हार अशरफ पटोरी, मनोज पाल ताजपुर , दिनेश राय दलसिंहसराय नगर परिषद, रंधीर कुमार राय रोसड़ा, रामकुमार झा पटोरी में नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *