खानपुर की बेटी शांभवी ने पहले ही प्रयास में JEE Main में पायी सफलता, परिवार में खुशी का माहौल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा आयोजित ज्वाइंट इंटरेंस इग्जाम मेन में खानपुर प्रखंड की कुमारी शांभवी ने पहले ही प्रयास में बाजी मार ली। खानपुर प्रखंड के शाहपुर भोरे जयराम निवासी गणेश कुमार झा व वंदना कुमारी की पुत्री कुमारी शांभवी ने जेईई मेन में 97.09 प्रतिशत अंक लाकर सफलता हासिल की है। मैथ में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। वह डीएवी स्कूल से दसवीं पास की थी। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *