
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
बेगूसराय। बेगूसराय के जीडी कॉलेज परिसर में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के बैनर तले जीडी कॉलेज में नमस्ते बिहार के तहत वृहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आईजी विकास वैभव ने जीडी कॉलेज में बिहार के विकास के साथ भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने का शंखनाद दिनकर की भूमि से किया। उन्होंने सभा स्थल पर मौजूद लोगों को मैं बदलूंगा बिहार, मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम अवधेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर कुमार राय और पल्लवी विश्वास ने किया।



विकास वैभव ने कहा कि शिक्षा और उद्यमिता के बल पर ही बिहार विकसित राज्य बनेगा। बिहार विकसित होगा तभी भारत मजबूत राष्ट्र बनेगा। इसके लिए जरूरी है कि जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर बिहार को स्थापित करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं के आईकॉन बने विकास वैभव की उक्त बातें सुनते ही हजारों हाथों से तालियां बजाकर भीड़ ने एक स्वर से कहा कि आप आगे बढ़ें। हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम लघुवाद के नाम पर एक दूसरे के टांगों को खींचते रहेंगे तो बिहार का विकास संभव नहीं हो सकता है। इसलिए, संघर्ष नहीं सहयोग की नीति को अपनाना होगा।


आईपीएस ने कहा कि किस प्रकार से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो इस गम्भीर मुद्दे पर आज बिहार में सबसे ज्यादा चिंतनशील लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान है। अभियान का उदेश्य साफ है कि वैज्ञानिक, तकनीकि व आर्थिक युग में बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बनाने के साथ पुरानी गौरवशाली इतिहास को फिर से लौटाना है। इसका असर यह हुआ है कि राष्ट्र निर्माण के लिए बिहार के युवा आगे आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नये बिहार निर्माण के लिए अब तक 75 हजार लोग वाट्सअप के माध्यम से जुड़ चुके हैं। अब तक 35 जिलों में लगभग 1000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।


अभियान के स्टेट कोर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के जेल में सबसे ज्यादा 18 से 30 वर्ष के युवा कैदी हैं। बिहार के युवा भटक रहे हैं। यह चिन्तन का विषय है। युवाओं के भविष्य के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान साकारात्मक भूमिका में हैं। और, एक ईमानदार प्रयास कर रहा हैं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण बेगूसराय लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मुख्य कोर्डिनेटर प्रभाकर कुमार राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर पल्लवी विश्वास ने किया। इस अवसर पर प्रमुख कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। अभियान के जिला इकाई की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्रत्त् देकर सम्मानित किया गया।






