यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब शिशु रोग से संबंधित पढ़ाई भी शुरु की जाएगी। एमबीबीएस करने के बाद इच्छुक छात्रों को शिशु रोग से संबंधित पढ़ाई शीघ्र ही शुरु की जाएगी। इसको लेकर सरकार से मंजूरी भी मिल गयी है। जिसके कारण अब यहां की व्यवस्था का जायजा लेने स्टेट की टीम सोमवार को पहुंचेगी। इससे पूर्व सीएस डॉ. एसके चौधरी ने भी पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से संबंधित फाइलों एवं रजिस्टरों का अध्ययन करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पीकू वार्ड के नोडल अधिकारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागमणी राज से काफी देर तक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। जिसमें इसे और बेहतर करने पर भी रणनीति बनायी गयी।



सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी कोर्स) के तहत शिशु रोग की पढ़ाई की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को स्टेट की टीम के द्वारा यहां की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। इसी की तैयारी के तहत यहां निरीक्षण किया गया। सदर अस्पताल परिसर में बने पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड में बेहतर व्यवस्था है। इसमें आधुनिक मशीन के द्वारा भर्ती मरीजों को सुविधा दी जा रही है। मौके पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, अस्पताल प्रबंधक डॉ. विश्वजीत रामानंद सहित अन्य उपस्थित थे।








