ससुराल जा रही युवती की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है मामला

यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ससुराल जा रही की युवती की लाश गांव में ही स्थित एक तालाब में मिली। घटना की सूचना मिलते हैं क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही शव को देखने सैकड़ो लोगों के भीड़ तालाब के तट पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से युवती की लाश निकाली गई। जिसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन झउरा वार्ड नंबर 17 निवासी गौरी महतो की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है। आरती कुमारी की लाश मिलने की सूचना से मायके में कोहरा मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के अनुसार आरती कुमारी की शादी चेरिया बरियारपुर के बरकुरवा गांव के मुकेश कुमार के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी।

परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार साखमोहन आया और अपनी पत्नी आरती कुमारी को ले जाने की बात कही। गुरुवार को मुकेश के साथ आरती को विदा किया गया। कुछ घंटे के बाद आरती कुमारी के तालाब में डूबने की जानकारी मायके वालों को मिली। इसके बाद सभी लोग तालाब पर पहुंचे और आरती के शव की पहचान की गई। आरती के मायके वालों आरती की मौत में उसके पति मुकेश के भूमिका संदिग्ध मान रहे हैं। हालांकि विभूतिपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार पाल ने बताया कि डूबने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *