समस्तीपुर में BASICON के कॉन्फ्रेंस में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में IGMS पटना के डॉक्टरों का रहा जलवा, मुजफ्फरपुर व दिल्ली की बेटी बनी टॉपर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बेसिकॉन के तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में के दौरान शोध व क्वीज प्रतियोगिता में टॉपर को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्वीज प्रतियोगिता में आईजीएमएस पटना से आयी डॉ. कोमल एवं डॉ. स्नेहल शेखर टॉपर रही। जिन्हें प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं आईजीएमएस पटना के ही डॉ. विश्वपाल व डॉ. मकन को द्वितीय एवं पटना के ही डॉ. आयुष व डॉ. मानिक को तृतीय पुरस्कार दिया गया। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम को पचास हजार, द्वितीय को 25 हजार एवं तृतीय को दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

इसी प्रकार पोस्टर प्रेजेंटेशन में जेएलएनएमसीएच भागलपुर के डॉ. अमन को प्रथम, पीएमसीएच पटना की डॉ. कुमारी रचना को द्वितीय एवं डॉ. ऋषभ कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं शोध पत्र में बेहतर प्रस्तुति करने में डॉ. जसप्रित सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार एम्स पटना के डॉ. मैनक सिंहा को द्वितीय एवं आईजीएमएस पटना के डॉ. आशिष कुमार शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

क्वीज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की बेटी डॉ. कोमल टॉपर बनी। इस प्रतियोगिता में आईजीएमएस पटना के छात्रों का दबदबा रहा। जिसके कारण आईजीएमएस के छात्रों ने ही तीनों पुरस्कार पाया। इसमें मुजफ्फरपुर की डॉ. कोमल एवं दिल्ली की डॉ. स्नेहल शेखर टॉपर रही। दोनों ने बताया कि बेसिकॉन 2023 से नए छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिला। सर्जरी के छात्रों को विशेषज्ञों से नए-नए तकनीक के बारे में जानकारी मिली। ऐसे आयोजन से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

समस्तीपुर में आयोजित कांफ्रेंस में सभी व्यवस्था काफी बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि क्वीज प्रतियोगिता में टॉपर बनने पर अपने को काफी भाग्यशाली महसूस करती हूं। साथ ही समस्तीपुर की धरती पर पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिला। विदित हो कि अव्वल आने वाले को छात्रो एएसआई समस्तीपुर के अध्यक्ष डॉ एसी सिंहा, डॉक्टर जी सी कर्ण, डॉक्टर एके झा, डॉक्टर महेश ठाकुर, डॉ सुमित कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *