यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आवाह्न पर सरकारी कर्मियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। एनएमओपीएस के बैनर तले निकाली गयी कैंडल मार्च का नेतृत्व एनएमओपीएस के अध्यक्ष अजय कुमार कर रहे थे। एनएमओपीएस के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आगामी दस दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकारी महारैली आयोजित की जा रही है। जिसकी सफलता को लेकर संविधान दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च निकाली गयी है।


इस दौरान एनपीएस गो बैक, वी वांट ओपीएस का नारा लगाते हुए कैंडल मार्च निकाली गयी। साथ ही दस दिसंबर को समस्तीपुर जिले के तमाम कर्मी एवं अधिकारी से आह्वान किया गया कि हजारों की संख्या में पटना पहुंचकर पुरानी पेंशन की मांग को मजबूती के साथ रखेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम के लिए बिहार सरकार के विरुद्ध सशक्त आंदोलन करने की जरुरत है।


मौके पर एनएमओपीएस के अध्यक्ष अजय कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, सच्चिादानंद कुमार, संजीव कुमार झा, गंुजन कुमारी, कुणाल कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, कंचन कुमारी, रौशन कुमार, सिजय कुमार, आशा कुमारी, शोभा कुमारी सहित दर्जनों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।







