समस्तीपुर में दो बहन तालाब में डूबी, एक बहन की हो गयी मौत, परिजनों के घर पसरा मातम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बुलाकीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को पोखर में डूबने से एक बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन को ग्रामीणों ने पोखर के पानी से निकाल बचा लिया। मृत किशोरी की पहचान सोनी कुमारी (11) बताया गया है। सोनी वार्ड 10 के ही राजेश महतो की पुत्री थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस से अनुमंडल अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पुलिस प्रक्रियाओं को पूर्ण किया।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि सोनी एवं राधा शौच के लिये मोहल्ले के पास स्थित पोखर के पास गई थी। वहां पैर फिसलने से दोनो बहने पानी मे डूबने लगी। हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने दोनो बहनों को पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिये सोनी को अनुमंडल भेजा। जहां ऑन ड्यूटी चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधा का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। सोनी की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। वहीं मोहल्ले के अन्य लोग भी गमगीन नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *