सोनपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण को पहुचे जीएम, जीएम के पहुचने की सूचना से मच गयी हड़कंप, डीआरएम में दौड़कर पहुचे स्टेशन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के सोनपुर स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान छठ पर्व की तैयारियों, यात्री सुविधाओं एवं साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करने लगे। सोनपुर स्टेशन पर जीएम के अचानक पहुचने एवं स्टेशन के निरीक्षण की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इधर, जीएम के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद भी तत्काल स्टेशन पहुचकर स्टेशन के निरीक्षण में शामिल हो गए।

इस दौरान जीएम ने डीआरएम से स्टेशनों पर की गई तैयारी के बारे में जानकारी लेते हुए, कई निर्देश दिए। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नही हो सके। विदित हो कि पूर्व मध्य रेल द्वारा छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा स्वयं इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज महाप्रबंधक ने सोनपुर जंक्शन पहुंचकर क्राउड मैनेजमेंट, साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा सहित उपलब्ध करायी जा रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।


महाप्रबंधक द्वारा संध्या मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा कर्मचारियों को हरदम चौकस रहते हुए निगरानी का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति में से निपटने हेतु त्वरित निर्णय लेने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ के उपरांत काफी संख्या में यात्री ट्रेनों के सुगम परिचालन के साथ ही रिकॉर्ड माल ढ़ुलाई के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की तथा और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उनका हौसला अफजाई भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *