समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोंगो ने विरोध में किया सड़क जाम, जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर हटा जाम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना के नागरबस्ती और बहेरा चौक के बीच सड़क हादसे में एक युवक जख्मी हो गया। घटना सोमवार रात की है। इस घटना में जख्मी हुए बाइक सवार की मौत हो गयी। जिससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को घटनास्थल के पास सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। मृतक की पहचान खानपुर थाना के हांसोपुर पंचायत के गिदरगंज निवासी मनोज कुमार (21) के रूप में की गयी है।

सड़क जाम होने के कारण वारिसनगर से खानपुर जानेवाली मुख्य सड़क घंटों जाम रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जिसके कारण सैकड़ों लोग फंसे रहे। सुबह करीब आठ से शुरू हुआ जाम दोपहर 12.30 बजे पंचायत प्रतिनिधियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। कई घन्टे के बाद सड़क जाम समाप्त होने पर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के हांसोपुर पंचायत के गीदरगंज का युवक मनोज कुमार बाइक से रविवार की रात समस्तीपुर जा रहा था। उसी दौरान एक ऑटो से ठोकर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन रविवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे आक्रोशित परिजन व गांव के लोग मृतक का शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया।

आक्रोशित लोग मृत युवक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। इधर जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। इसकी सूचना मिलने पर वारिसनगर थाने की पुलिस पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण वरीय अधिकारी को बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में वारिसनगर और खानपुर के कई पंचायत प्रतिनिधि जामस्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, उसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *