खानपुर में कांग्रेस नेता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर गांव में कांग्रेस जिला महासचिव स्व. अरूण कुमार झा के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थे। स्व. झा का निधन 7 नवंबर को नई दिल्ली में हर्ट अटैक से हो गया था।

मौके पर बच्चा बाबू गिरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, नंद कुमार चौधरी, विनोद महतो, अयोध्या साह, सुरेंद्र राय, उदय कांत चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, राम नरेंद्र कुमार झा, भूपेंद्र कुमार झा, राजेंद्र कुमार झा, शशिकांत झा उर्फ चुनचुन झा, अशोक कुमार झा, धीरज कुमार झा, प्रशांत कुमार झा, प्रवीण कुमार, प्रीतीश आनंद ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *