यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। गैर संचारी रोग के तत्वावधान में कैंसर जागरुकता सप्ताह के तहत पटोरी व सदर अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पटोरी में आयोजित हेल्थ कैंप में डॉ. साक्षी के द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच की गयी। वहीं एएनएम स्कूल में छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी गयी। डॉक्टर ने कहा कि स्तन कैंसर को लेकर महिलाओं को स्वयं जागरुक होने की जरुरत है। इसके प्रमुख लक्षणों में निप्पल से खूनी या रंगहीन स्त्राव होना, स्तन में गांठ होना, निप्पल की दिशा में अचानक परिवर्तन होना,


मासिक धर्म चक्रों के बीच स्पॉटिंग, त्वचा में शिकन या गाल का गड्ढा होना होना आदि महिलाओं के कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने घर बैठे अपनी स्तन की परीक्षण करना चाहिए। ऐसा लक्षण आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। इधर, सदर अस्पताल के कैंसर ओपीडी की चिकित्सक डॉ. शिवांगी सिंह के द्वारा मरीजों को कैंसर के प्रति जागरुक किया गया।


इस दौरान मुंह कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ शिवांगी सिंह ने कहा कि तंबाकू का प्रयोग करने वाले व्यक्ति अपने मुंह को साफ पानी से धोते हुए कुल्ला करें। इसके बाद आइने के सामने में सफेद या लाल छाले, न ठीक होने वाले पुराने जख्म व घाव और पूरा मुंह न खोल पान जैसी बातों की जांच करें। यह परीक्षण महीने में एक बार करना जरुरी है। ऐसा करने से कैंसर के पूर्व लक्षणों का पता लगाया जा सकता था।







