यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दरभंगा। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के साथ दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान दरभंगा स्टेशन के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दरभंगा, सकरी, लहेरियासराय स्टेशन के पुनर्विकास की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान सांसद ने महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक के साथ दरभंगा स्टेशन सहित मिथिलांचल की रेल विकास परियोजनाओं एवं यात्री सुविधा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इनमें खासकर सकरी-हसनपुर रेल लाईन एवं आरओरबी, आरयूबी, एलएचएस के समयबद्ध निर्माण पर चर्चा हुई ।



बता दे की अमृत भारत योजना के तहत समस्तीपुर मंडल में 17 स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें दरभंगा स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। दरभंगा स्टेशन के निर्माण में लेकर टेंडर भी निकाला जा चुका है। दरभंगा स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गयी है। विश्व स्तरीय स्टेशन बनने के बाद दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके तहत दरभंगा स्टेशन का अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।








